अब आसान हुआ स्कूल, अस्पताल और बाजार का सफर, 7.8 किमी सड़क से जुड़े कई गांव

Updated:
विज्ञापन

बांकी से महाबुआंग तक बदली तस्वीर (फोटो- X @dc_simdega)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बानो में 7.8 किमी नई सड़क से 8 गांवों की आवागमन समस्या दूर हुई. स्कूल, अस्पताल, बाजार और रोजगार की राह आसान हुई.

विज्ञापन

सिमडेगाः जिले में बानो प्रखंड के दूरस्थ गांवों में सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी आवागमन की परेशानी दूर हुई है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY) के तहत बांकी से महाबुआंग तक 7.8 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिला है. सड़क बनने से ग्रामीणों के लिए बानो प्रखंड मुख्यालय और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच भी आसान हो गई है.

विज्ञापन

आठ गांवों को मिली बेहतर सड़क सुविधा

ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सिमडेगा द्वारा बांकी से महाबुआंग तक गंझूटोली, बुधवाटोली, कमलाबेरा, कमपुंडा, बहादा और हेलगढ़ा स्कूल होते हुए सड़क का निर्माण कराया गया है. इससे बांकी, गंझूटोली, बुधवाटोली, कमलाबेरा, कमपुंडा, बहादा, हेलगढ़ा और महाबुआंग की करीब 3,125 आबादी को सीधा लाभ मिला है. निर्माण से पहले सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी.

ये भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 80 किलो जावा महुआ नष्ट

स्कूल और अस्पताल पहुंचना हुआ आसान

सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक पहुंचना आसान हुआ है. वहीं, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिल रही है. बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों की प्रखंड मुख्यालय तक आवाजाही सुगम हुई है. इससे जरूरी काम के लिए ग्रामीणों को पहले की तरह खराब रास्तों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है.

किसानों को बाजार तक पहुंचने में सहूलियत

सड़क सुविधा बेहतर होने का सीधा फायदा किसानों को भी मिल रहा है. अब धान, सब्जियों और फलों को बाजार तक पहुंचाना पहले की तुलना में आसान हुआ है. बेहतर संपर्क से ग्रामीणों के लिए बाजार और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी सुगम हुई है.

ये भी पढ़ें- वन भूमि पर बन रहा था पक्का मकान, वन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण

निर्माण के दौरान गुणवत्ता का रखा गया ध्यान

सड़क निर्माण के दौरान कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता ने नियमित रूप से काम का निरीक्षण किया. साथ ही सड़क की गुणवत्ता पर भी नजर रखी गई है. यह सड़क जिला प्रशासन, सिमडेगा के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में बनकर तैयार हुई है. बांकी से महाबुआंग तक बनी यह सड़क ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. इससे लोगों को स्कूल, अस्पताल, बाजार और रोजगार के लिए आने-जाने में सुविधा हो रही है. किसानों को भी अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola