गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बांसजोर में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं.
जलडेगा (सिमडेगा): बांसजोर ओपी परिसर में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयबीरस लकड़ा ने की. इस दौरान विभिन्न पूजा आयोजन समितियों के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली गई और पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
पूजा स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता की अपील
बांसजोर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो ने सभी पूजा आयोजन समितियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पूजा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा के 6471 बच्चों को छह माह तक मिलेंगे मिलेट न्यूट्री बार, ‘प्रोजेक्ट पोषण’ शुरू
उन्होंने ओपी प्रभारी से पूजा के दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने तथा शराब की खरीद-बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने का आग्रह किया. साथ ही सभी पूजा समितियों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा आयोजित करने की अपील की गई.
बैठक में कई लोग रहे मौजूद
बैठक में रामचंद्र सिंह, तपेश्वर साहू, पंचायत समिति सदस्य ऊषा केरकेट्टा, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पूजा आयोजन समितियों के सदस्य, पुलिसकर्मी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- आठ साल का इंतजार, तीन बार डेडलाइन फेल; फिर भी अधूरा केंद्रीय विद्यालय का भवन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए