पुलिस वाले के घर में ही चोरी! इंस्पेक्टर के पैतृक आवास से लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान और टूटा अलमीरा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के तोलरा गांव में इंस्पेक्टर सुनील तिवारी के घर में चोरी, चोरों ने नकदी और जेवरात उड़ाए. ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पुलिस के हवाले किया, जांच जारी है.

विज्ञापन

रेहला (पलामू). रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर के पैतृक घर को निशाना बनाया. चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और अलमीरा व बक्सों को तोड़कर 12 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गये. प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गये सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है.

विज्ञापन

गढ़वा थाना प्रभारी का पैतृक आवास

जानकारी के अनुसार, तोलरा गांव स्थित यह मकान पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी का पैतृक आवास है. ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब तीन बजे चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुसे. इसके बाद कमरों में रखे अलमीरा और बक्सों को तोड़ दिया. चोरों ने घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गये.

रेहला पुलिस के हवाले दो संदिग्ध

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर रेहला पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के 25 वर्ष सेवा के उपलक्ष्य में भाजपा का सेवा पखवाड़ा: पलामू MP बीडी राम बोले- मनेगा दीपोत्सव

जांच के बाद वास्तविक नुकसान का पता

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गये सामान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है. सामान की जांच के बाद वास्तविक नुकसान का पता चलेगा. रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक से अभद्रता पड़ी महंगी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

फोटो कैप्शन : चोरी के बाद घर में बिखरा सामान और टूटा अलमीरा | Prabhat Khabar Network
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola