डालटेनगंज: रेलकर्मियों ने GM को सौंपा ज्ञापन, आवास मरम्मत से लेकर पेयजल तक कई मांगें रखीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईस्ट सेंट्रल इंप्लायज यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों की आवास, पेयजल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

मेदिनीनगर. ईस्ट सेंट्रल इंप्लाइज यूनियन डालटेनगंज शाखा के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा. शाखा सचिव सचिन ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया.

नये आवासों का काम जल्द पूरा करने की मांग

ज्ञापन में बरवाडीह और डालटेनगंज सेक्शन में निर्माणाधीन नये रेलवे आवासों का काम जल्द पूरा करने की मांग की गयी है. कहा गया कि कई वर्षों से आवास निर्माणाधीन हैं, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ है. वहीं बरवाडीह और डालटेनगंज के कई पुराने रेलवे क्वार्टर की छत बरसात में लगातार चूती है. समय पर मरम्मत नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को परेशानी होती है. इन क्वार्टरों की मरम्मत कराने की भी मांग की गयी.

लोको पायलट के लिए मोटरसाइकिल स्टैंड का निर्माण

बरवाडीह में लोको पायलट कर्मचारियों के लिए अधूरे पड़े मोटरसाइकिल स्टैंड का निर्माण पूरा करने की मांग की गयी. लालगढ़ बिहार हाल्ट और कजरी में गैंग हट की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नये गैंग हट बनाने की मांग की गयी.

पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान

ज्ञापन में उकामाड़, हेहेगड़ा और मंगरा में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोरिंग कराकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, बरवाडीह रेलवे क्लब का जीर्णोद्धार कराने और सहायक मंडल अभियंता डालटेनगंज के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के साइकिल भत्ता की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की गयी.

निजी अस्पताल को रेलवे से जोड़ने की मांग

इसके अलावा बालूमाथ लॉबी को पुनः रनिंग रूम में स्थापित करने तथा डालटेनगंज, बरवाडीह और गढ़वा रोड के कर्मचारियों की सुविधा के लिए डालटेनगंज जिला मुख्यालय में उच्च श्रेणी के निजी अस्पताल को रेलवे से जोड़ने की मांग भी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola