ePaper

हुसैनाबाद में देसी कट्टा और बाइक समेत दो बदमाश गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

Updated at : 03 Mar 2026 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu Crime News

हुसैनाबाद में पकड़े गए बदमाशों के साथ पुलिस के अधिकारीगण. फोटो: प्रभात खबर

Palamu Crime News: पलामू के हुसैनाबाद में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी कट्टा, कारतूस और बाइक समेत गिरफ्तार किया. आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेजा गया. पुलिस ने सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही.

विज्ञापन

हुसैनाबाद से सैयद नौशाद अहमद की रिपोर्ट

Palamu Crime News: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानखाप गांव निवासी अभिषेक कुमार चंद्रवंशी और नीतीश कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है. हुसैनाबाद के एसडीपीओ आईपीएस एस मोहम्मद याकूब ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार के साथ मानखाप गांव से जपला की ओर जा रहे हैं.

दरुआ गांव मोड़ पर चलाया गया चेकिंग अभियान

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने दरुआ गांव मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. शाम करीब 7:20 बजे एक हीरो स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक जपला की ओर आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने का प्रयास करने लगे. हालांकि पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा.

तलाशी में बरामद हुआ देसी कट्टा

तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार चंद्रवंशी के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा दोनों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. बिना नंबर प्लेट की बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना लाया. एसडीपीओ ने बताया कि अभिषेक कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. इस बार भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

इसे भी पढ़ें: होली में हाई अलर्ट पर धनबाद के एसएनएमएमसीएच का इमरजेंसी विभाग, 4 मार्च को 24 घंटे इलाज

छापेमारी दल की सक्रिय भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई रमण यादव, एएसआई कालिका राम, आरक्षी पप्पू पाल, विकास राम, अंजनी कुमार रजक, उमेश पाल, अखिलेश कुमार और रितेश कुमार शामिल थे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है. अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे गुमला के व्यवसायी बबलू, एयरपोर्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola