ePaper

Palamu: करीमनडीह उप स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, कई समान जलकर खाक

Updated at : 03 Mar 2026 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu news

इसी उप स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग

Palamu: हैदरनगर प्रखंड के करीमनडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में आग लगने से लाखों के उपकरण जलकर खाक हो गए. मौके पर तत्काल दमदलकी गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई और स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

अनुज कुमार रवि
Palamu: पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड के करीमनडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में शाम करीब छह बजे आग लग गयी. घटना का कारण शॉर्ट शर्किट बताया गया है. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मोकहर कला पंचायत की मुखिया नजमा खातून को दी. सूचना के बाद मुखिया और उनके पति समाजसेवी नवाजिश खान, सीएचओ अरशद जमाल, अरमान खान, जावेद खान, इरशाद सूरज, हसनैन, अनस, राजू, आतिफ और ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. लगी आग को बुझाने व बचाव का शुरू किया दिया. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

उप स्वास्थ्य केंद्र का कई समान जला

उप स्वास्थ्य केंद्र में रखें फ्रिज, गोदरेज व अन्य तकनीकी सामान जलकर खाक हो गये. मुखिया पति नवाजिश खान ने बताया कि हैदरनगर का रेल समपार फाटक ग्रामीणों के लिये परेशानी का सबब बन गया है. घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी थी. रेलवे क्रोसिंग बंद रहने के कारण समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पाया. हैदरनगर रेलवे क्रासिंग बंद रहने के कारण आपातकालीन स्थिति में मरीज भी अस्पताल नहीं पहुंच पाते है. बंद फाटक के कारण दम तोड़ देते हैं. फाटक खुला रहता तो केंद्र में लगी आग पर त्वरित काबू होता व कीमती व अन्य उपकरण जलने से बच जाता. आगजनी की घटना होने पर अग्निशामक वाहन फंसी रह जाती है. इस समस्या से निजात पाने के लिये स्थायी समाधान नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने अंडर पास व ओभर ब्रिज का निर्माण इस जगह पर अतिआवश्यक बताया है .

एम्बुलेंस नहीं है, केंद्र के लिये उपलब्ध मरीजों को होती है परेशानी

करीमन डीह पंचायत का यह केंद कई गाव के लिये महत्वपूर्ण है. पूर्व में पलामू सिविल सर्जन को पत्राचार कर करीमनडीह में एबुंलेंस की व्यवस्था करने की मांग की गयी थी ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जा सके. यह व्यवस्था अब तक नहीं हुआ. हैदरनगर स्वास्थ्य केंद्र में तीन बजे के बाद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में हुसैनाबाद अनुमंडलिय अस्पताल इलाज के लिए भेजा जाता है.

आग बुझाने वालो को मुखिया करेंगी सम्मानित

घटना में राहत व बचाव में शामिल होकर आग बुझाने वाले मेहनती लोगों को मुखिया द्वारा ईद के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. अगलगी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द विधि व्यवस्था को ठीक कर अस्पताल संचालित करने की मांग मुखिया समेत करीमनडीह के ग्रामीणों ने किया है.

ये भी पढ़ें…

बरही में हुई ढेलामार होली, भक्तों को मिलता है दैविक शक्ति का वरदान

सीवनडीह कर्बला मैदान के यूपी टेंट के गोदाम में लगी आग, दर्जन भर गैस सिलेंडरों में विस्फोट

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola