सीवनडीह कर्बला मैदान के यूपी टेंट के गोदाम में लगी आग, दर्जन भर गैस सिलेंडरों में विस्फोट
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 03 Mar 2026 7:54 PM
गोदाम में लगी आग, जुटे आसपास के लोग.
bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह कर्बला मैदान के पास एक गोदाम में आग लगने से आस-पास हड़कंप मच गया. एक के बाद एक दर्जनों गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया.
रंजीत कुमार
bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह कर्बला मैदान के समीप बने एक गोदाम में मंगलवार की शाम 5:45 बजे अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ. इसके बाद अचानक बेकाबू आग की लपटें उठने लगी. एक के बाद एक लगातार गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा उठा. एक दर्जन के आसपास गैस सिलेंडर विस्फोट होने की सूचना है. घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. गोदाम से सटे चार से पांच दुकानों को क्षति पहुंची है.
पुलिस ने खाली कराए आस-पास के घर
विस्फोट की घटना कर्बला चौक के समीप स्थित यूपी टेंट के गोदाम में हुई. टेंट हाउस के संचालक अजहर व मजहर दो भाई हैं. गोदाम में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने माराफ़ारी इंस्पेक्टर आजाद खान और अग्निशमन प्रभारी ओझा को दी. सूचना मिलते ही. इंस्पेक्टर खान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार की अग्निशमन दस्ता की दो वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. आग की बढ़ती लपटों को देखकर इंस्पेक्टर खान ने गोदाम के आसपास कई आवासीय घरों को खाली करा दिया. इतिहास के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
रोजा खोलते ही स्थल पर जुट गए लोग
रमजान का महीना चलने के कारण स्थानीय लोग रोजा रखे थे. रोजा खोलकर इफ्तार करने जा रहे थे. लगातार विस्फोट और आगजनी की घटना को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल की तरफ दौड़ी. कर्बला मैदान के पास से फोरलेन गुजरती है. ऐसी स्थिति में मुख्य मार्ग पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुड़ गई. कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी ठप सा हो गया. पुलिस की मुस्तेदी के कारण मुख्य मार्ग को खाली कर दिया गया. फिलहाल मुख्य मार्ग पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, सेक्टर 12 थाना इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, हरला थाना इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 6 थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के अलावे विभिन्न थाना के थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें…
Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण
Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










