निःशुल्क विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित, पशुपालकों को दी गई दवा व टीकाकरण की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
19 | Prabhat Khabar Network

19 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के चास प्रखंड में आयोजित निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर में पशुपालकों को टीकाकरण और पशुओं की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पिंड्राजोरा. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग), बोकारो द्वारा के प्रथम चरण के तहत सोमवार निःशुल्क विशेष पशुचिकित्सा शिविर की शुरुआत की गई . इसी क्रम में पिंड्राजोरा पशुचिकित्सालय की ओर से चास प्रखंड के चाकुलिया ग्राम पंचायत अंतर्गत बागडेगा टोला में शिविर का आयोजन किया गया .

शिविर में पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क उपचार किया तथा पशु-पक्षियों के लिए दवाएं, विटामिन, मिनरल एवं कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया . साथ ही पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया .

डॉ. अनिल कुमार ने पशुपालकों से विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की . उन्होंने कहा कि योग्य गाय एवं भैंसों का एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) तथा भेड़-बकरियों का पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) टीकाकरण शत-प्रतिशत कराया जाए .

उन्होंने बताया कि संक्रामक बीमारियों से पशुओं की सुरक्षा तथा आर्थिक नुकसान से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है . शिविर में पशुचिकित्सक के सहयोगी के रूप में रोहित कुमार, बिहारीलाल हांसदा, विकास साहू एवं बनमाली शर्मा उपस्थित रहे। शिविर का लाभ क्षेत्र के दर्जनों पशुपालकों एवं ग्रामीणउपस्थित थे .


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola