विद्यालय ने हर बार शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी इबारत लिखी : फादर अरूण

21 | Prabhat Khabar Network
बोकारो संत ज़ेवियर्स स्कूल के डायमंड जुबली समारोह में प्राचार्य फादर अरूण मिंज ने छात्र आयुष की पुस्तक का लोकार्पण किया और विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा।
बोकारो. संत ज़ेवियर्स स्कूल बोकारो के डायमंड जुबली समारोह का समापन सोमवार को हुआ. प्राचार्य फादर अरूण मिंज एसजे ने शुरूआत आयुष भारती (11वीं कक्षा के छात्र) की दूसरी पुस्तक ''वेयर दी हार्ट पाउस्ड'' के लोकार्पण के साथ किया. फादर मिंज ने कहा कि शिक्षा जगत में विद्यालय ने एक नयी इबारत लिखी है. हमारे विद्यार्थियों ने देश को हर क्षेत्र में एक नयी दिशा देने काम किया है. हर पल गौरान्वित होते है.
उन्होंने कहा कि 60 साल पूरे होना एक रोमांचकारी सफर से कम नहीं है. विद्यार्थियों ने एक नयी उत्साह के साथ सुनहरे भविष्य में ले जाने का काम किया है. स्कूल के स्वर्णिम अध्याय में यह एक नया अध्याय है. हर विद्यार्थी में एक नया क्षण व एक नयी भविष्य देखते है. 16 वर्ष की आयु से ही आयुष ने लेखन के क्षेत्र में एक नयी पहचान बनायी है.
मौके पर कोषाध्यक्ष फादर थॉमस रॉडरिग्स, फादर मनोज, उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, दीपक चौधरी, सिस्टर सुनीता, सिस्टर अनुपमा, रजिस्ट्रार सोनिया सोलोमन, सहायक अर्चना कुमारी, प्रबंधक सचित सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










