बच्चों ने रैंप वॉक के माध्यम से आम की अलग-अलग किस्मों को दिखाया
1213 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में मैंगोलिशियस मोमेंट्स का आयोजन हुआ। बच्चों ने रैंप वॉक के जरिए आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया।
बोकारो. श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो में प्री-नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के छात्र, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ ‘‘मैंगोलिशियस मोमेंट्स‘‘ (आम के मजेदार पल) मनाया गया. स्कूल परिसर में मैंगो डे सेलिब्रेशन (आम दिवस समारोह) बहुत उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया. स्कूल का कैंपस बच्चों की रंग-बिरंगी पोशाकों, उनकी परफॉर्मेंस और आमों की मीठी खुशबू से भरा हुआ था. प्री-नर्सरी के बच्चों ने रंग-बिरंगे डांस किये. प्री-नर्सरी के छात्रों ने अपने माता-पिता के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. आम से बनी अलग-अलग डिश, उनके स्वाद, रंग व पोषक तत्वों की जानकारी
पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने रैंप वॉक के माध्यम से आम की अलग-अलग किस्मों को दिखाया. माता-पिता ने आम से बनी अलग-अलग डिश, उनके स्वाद, रंग व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी आत्मविश्वास के साथ पेश की. कार्यक्रम स्कूल कैंपस में आयोजित किया गया था. पूरे कैंपस को आम की थीम पर पीले और हरे रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माता-पिता व शिक्षकों ने टीम के तौर पर मिलकर काम किया. पीले रंग के कपड़े पहने माता-पिता ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. पर्यावरण का महत्व और संरक्षण, परिवार में एकता, टीमवर्क व खेल
स्कूल के टैगलाइन ‘‘अमृतं तु विद्या‘‘ को सार्थक करते हुए खेल-खेल में बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने की यह कोशिश जैसे पर्यावरण का महत्व और संरक्षण, परिवार में एकता, टीमवर्क व खेल बहुत सराहनीय थी. चेयरमैन पी राजगोपाल ने सभी को बधाई दी. टीचर्स और पेरेंट्स की सच्ची कोशिशों की तारीफ की. उपाध्यक्ष शशींद्रन करात व मोहनन आर. नायर, महासचिव ईएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन व निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए और डॉ. सुरेश बाबू ने स्टूडेंट्स व फैकल्टी को बधाई दी. बच्चों का सकारात्मक व बुनियादी विकास : प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार
निदेशक डॉ एसएस महापात्रा ने कहा : समय-समय पर इस तरह के ज्ञानवर्धक प्रतियोगितायें बच्चों के बीच होनी चाहिए, इससे बच्चों में रचनात्मक विकास होता है. प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने ‘मैंगोलिशियस मोमेंट्स‘ कार्यक्रम की तारीफ की. कहा : इससे बच्चों का सकारात्मक व बुनियादी विकास होता है. उप-प्राचार्य राजलक्ष्मी ने मौसमी फलों और उनके फायदों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों का धन्यवाद किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए