ePaper

फायरिंग की अफवाह पर घंटों परेशान रही पुलिस

Updated at : 13 Jan 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग की अफवाह पर घंटों परेशान रही पुलिस

दोपहर में फायरिंग की अफवाह से कोयला व्यवसायियों व सीसीएलकर्मियों में दहशत फैल गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में अपराधियों की सक्रियता इस कदर बढ़ गयी है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर अफवाह का बाजार गर्म हो जा रहा है. ऐसा ही एक मामला मंगलवार को पिपरवार खदान क्षेत्र में देखने को मिला. दोपहर में फायरिंग की अफवाह से कोयला व्यवसायियों व सीसीएलकर्मियों में दहशत फैल गयी. फायरिंग की अफवाह के बाद रोड सेल में कोयला लेने आये लिफ्टर भाग खड़े हुए. घटना की पुष्टि को लेकर पिपरवार पुलिस व सीआइएसएफ की टीम घंटों घूमरी रही, कई लोगों से पूछताछ करती रही, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस घंटों परेशान रही. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मामले में कहीं भी सत्यता नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola