सिमडेगा एसपी ने घूम-घूमकर पुलिस जवानों संग खेली होली, डीसी के घर पर कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

कीर्तन में झाल बजाते डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे (ऊपर) और सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे जवानों को रंग लगाते (नीचे). फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Simdega Holi Celebration: सिमडेगा में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शहर में घूमकर पुलिस जवानों और आम लोगों संग होली खेली. उपायुक्त कंचन सिंह के आवास पर कीर्तन मंडली ने माहौल बनाया. अधिकारियों ने रंग-गुलाल लगाकर सौहार्द का संदेश दिया और शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega Holi Celebration: झारखंड के सिमडेगा जिले में होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने शहर में घूम-घूमकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ होली खेली. उन्होंने सभी को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों का हौसला बढ़ाया. एसपी ने शहरी क्षेत्र में आम लोगों से भी मुलाकात की और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की. उनके इस कदम से पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया.

विज्ञापन

उपायुक्त आवास पर सजी होली की महफिल

सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह के आवासीय परिसर में भी जमकर होली मनाई गई. यहां पारंपरिक अंदाज में रंग-गुलाल के साथ उत्सव का आयोजन हुआ. होली के अवसर पर तामड़ा से आई कीर्तन मंडली ने समां बांध दिया. मंडली द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी होली कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय और रंगमय बना दिया. उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने झाल बजाकर और होली गीत गाकर कार्यक्रम में भागीदारी की.

इसे भी पढ़ें: रांची डीसी के घर पर मनाई गई होली, प्रशासन हर स्तर पर सतर्क

अधिकारियों ने दिया एकजुटता का संदेश

इस मौके पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात ज्ञानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया. एसपी ने शहर क्षेत्र में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को होली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. साथ ही उन्होंने आम लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की. सिमडेगा में प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत करने का अवसर भी है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में डीसी-एसपी के घर मनाई गई होली, शांति और सौहार्द का दिया संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola