प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सलडेगा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पाया दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिलीप प्रसाद को सिमडेगा का कार्यकारी प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। अरुण कुमार सिंह के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

सिमडेगा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में बुधवार को वंदना सभा के दौरान अंतर संकुलीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति के तत्वावधान में खूंटी के गोविंदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयगत ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

वंदना सभा में समीक्षा कुमारी, पूर्वी कुमारी और रविन उरांव को सफलता के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के सह सचिव रामकृष्ण महतो और प्रबंधन समिति के सदस्य मुरारी प्रसाद मौजूद रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शिक्षिकाओं को भी किया गया सम्मानित

विद्यार्थियों की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आचार्या मीरा कच्छप और सरिता देवी को उनके समर्पित मार्गदर्शन के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आगामी जनवरी में होने वाली प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में ये विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुरारी प्रसाद ने घोषणा की कि प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अगले एक वर्ष का मासिक शुल्क माफ किया जायेगा. घोषणा से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा.

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola