कुरडेग में पोषण माह शुरू, आंगनवाड़ी को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

पोषण माह का शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुरडेग प्रखंड कार्यालय में पोषण माह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं ने पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई और जागरूकता रैली निकाली।

विज्ञापन

कुरडेग, सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को टीआरआइएफ की ओर से पोषण माह का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस दौरान इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूरे माह आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गयी. सेविकाओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगायी. इसके माध्यम से पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम के बाद सेविकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका राजलक्ष्मी लकड़ा, निर्मला बाखला, जया हांसदा, शुभा कुमारी समेत सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola