स्वतंत्रता दिवस पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मद्देनजर रांची में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मुख्य समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए अतिथियों और आम जनता के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Ranchi Independence Day Traffic Restrictions: 15 अगस्त को लेकर मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. रांची में सुबह छह बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 से केवल मुख्यमंत्री, वीवीआइपी, मीडियाकर्मी और पासधारियों के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़े वाहन यहां तक ही आ सकेंगे

  • कांके से रांची वाया बोड़ेया : बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची: बिरसा चौक
  • गुमला-सिमडेगा से रांची वाया अरगोड़ा
  • गुमला-सिमडेगा से रांची: आइटीआइ पड़ाव
  • जमशेदपुर से रांची: दुर्गा सोरेन चौक (नामकुम)
  • जमशेदपुर से रांची वाया सदाबहार चौक
  • कांके-पतरातू से रांची: लॉ यूनिवर्सिटी
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया बरियातू : बूटी मोड़
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया खेलगांव : खेलगांव चौक

अतिथियों के लिए मार्ग

समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए विशेष रूट तय किया गया है. मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद एवं विधायक एटीआइ मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डीएसपीएमयू मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस से होकर वीवीआइपी प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचेंगे. वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारी हॉटलिप्स चौक, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसे से झारखंड में बढ़ी चिंता, खूंटी-गुमला के श्रमिक फंसे; हेल्पलाइन जारी

वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

  • सीएम का कारकेड और वीवीआइपी वाहन : मुख्य मंच के पीछे
  • वाहन : क्रमशः मुख्य मंच के पश्चिम और बापू वाटिका के सामने
  • पदाधिकारी के वाहन: मंच के पश्चिम स्थित ऑक्सीजन पार्क के बगल में
  • मीडिया कर्मी बापू वाटिका के सामने
  • नारंगी व हरा पास युक्त
  • सामान्य वाहन: टीआरआइ के सामने मैदान.

यहां पार्किंग नहीं होगी

उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक और रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआइपी एंट्री गेट तक किसी भी वाहन की पार्किंग नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola