बंद घर का ताला तोड़कर 3 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले भागे चोर

Updated:
विज्ञापन

रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र के शिव-शक्ति नगर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख नकद और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मेसरा (रांची): बीआईटी थाना क्षेत्र के चुट्टू नीम रोड स्थित शिव-शक्ति नगर में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना को लेकर मीना देवी ने बीआईटी ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मीना देवी के अनुसार, वह 12 अगस्त की दोपहर घर में ताला लगाकर खूंटी गयी थीं. अगले दिन 13 अगस्त की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर वह घर पहुंचीं, तो मुख्य गेट और कमरे का ताला टूटा हुआ मिला.

घर के अंदर जाने पर अलमारी से तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले. चोरी गये आभूषणों में सोने की चेन, टॉप्स, झुमके और लॉकेट समेत चांदी के आभूषण शामिल हैं. चोरी गयी नकदी और आभूषणों की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ चोरों की पहचान करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- कोयला घोटाला: एलबी सिंह की पत्नी सहित 5 लोगों से पूछताछ करेगी ईडी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola