कोयला घोटाला: एलबी सिंह की पत्नी सहित 5 लोगों से पूछताछ करेगी ईडी

Updated:
विज्ञापन

ईडी

कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह सहित पांच लोगों को समन जारी किया है. सभी को ईडी के रांची स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. पूछताछ की तारीखें भी तय कर दी गई हैं.

विज्ञापन

Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन जारी किया है. सभी को पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. समन पाने वालों में एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, उनके भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ईडी ने आरती सिंह को 20 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश दिया है. वहीं, विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को अगले सप्ताह ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. ईडी कोयला घोटाला मामले में वित्तीय लेन-देन और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इसी क्रम में इन पांचों लोगों से पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं का महासर्वे: 49.5% की पहली पसंद सरकारी नौकरी, 31.6% चाहते हैं स्टार्टअप


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola