BIT Mesra में B.Pharm छात्र पर हमला, 5 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
BIT मेसरा में बी फार्मा के छात्र आदित्य कुमार के साथ बीटेक के छात्रों ने रॉड से मारपीट की. घायल छात्र को रिम्स में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है.
मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार सुबह बी फार्मा थर्ड सेमेस्टर के छात्र आदित्य कुमार से मारपीट का मामला सामने आया है. हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
पिता सुशील कुमार की शिकायत पर बीआईटी मेसरा ओपी में बीटेक के छात्रों यश राज, अष्टभय कुमार, सत्यम सिंह, अर्थों आर्यन और ऋतिक राज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी अजय कुमार दास के अनुसार, सुबह करीब चार बजे आरोपी हॉस्टल पहुंचे और रॉड व धारदार हथियार से आदित्य के साथ मारपीट की. घायल छात्र को उसके पिता ने रिम्स में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- कोयला घोटाला: एलबी सिंह की पत्नी सहित 5 लोगों से पूछताछ करेगी ईडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








