रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू
सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेडेट)
रांची विश्वविद्यालय ने 39वें दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है. साथ ही, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में एमए इन एजुकेशन कोर्स के लिए भी इसी अवधि में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
संजीव सिंह की रिपोर्ट
रांची: रांची विश्वविद्यालय ने 9 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया है. विद्यार्थी 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को 500 रुपये शुल्क, जबकि पीएचडी, डीलिट और डीएससी उपाधि धारकों को 1200 रुपये शुल्क के साथ आवेदन करना होगा.
दीक्षांत समारोह में 70 गोल्ड मेडल होंगे वितरित
विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में 70 गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे. अब तक विश्वविद्यालय को 3106 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. वहीं, 70 गोल्ड मेडल के लिए भी विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. समारोह में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने एक फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की है. इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का पीएचडी, डीलिट और डीएससी का परीक्षाफल एक फरवरी 2025 से 30 जून 2026 के बीच प्रकाशित हुआ है, वे भी समारोह में शामिल हो सकेंगे.
ये भी पढ़ें- JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी
60 सीटों पर एमए इन एजुकेशन में नामांकन शुरू
रांची विश्वविद्यालय की ओर से स्थापित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में सत्र 2026-28 से एमए इन एजुकेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है. दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गयी हैं. नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा. किसी भी विषय में 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की योग्यता रखनेवाले छात्र-छात्राएं 14 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. एमए इन एजुकेशन के प्रथम वर्ष का शुल्क 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. नामांकन में झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- बिजली की चरमराई व्यवस्था से चतरा शहरवासी परेशान, रातभर गुल रही बिजली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










