बिजली की चरमराई व्यवस्था से चतरा शहरवासी परेशान, रातभर गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

चतरा शहर में बिजली की लगातार कटौती से आम जनता परेशान है. उमसभरी गर्मी में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

मो तसलीम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चतरा: शहर में इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. लगातार बिजली की आंख-मिचौली से शहरवासी परेशान हैं. दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार की रात भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयीं. बिजली आने के इंतजार में लोगों को रातजगा करना पड़ा.

बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर सबसे अधिक असर

बिजली की अनियमित आपूर्ति का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है. उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने से लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो रहा है. वहीं, बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज

बिना सूचना बिजली कटने से लोगों में नाराजगी

शहरवासियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटे जाने से काफी परेशानी हो रही है. लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर संबंधित विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है. लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

शहरवासियों ने बिजली विभाग से निर्बाध और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बार-बार हो रही कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

ये भी पढ़ें- शिलान्यास के बाद भी अधूरा पड़ा बेलसियागढ़ स्टेडियम, खिलाड़ियों में बढ़ रहा आक्रोश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola