15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

चतरा में 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

चतरा सदर पुलिस ने जितनी मोड़ के आगे बैहराटांड़ के खाली मैदान के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर (कागज सहित) के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चतरा: चतरा सदर पुलिस ने जितनी मोड़ के आगे बैहराटांड़ के खाली मैदान के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर (कागज सहित) के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवको में केशरी चौक स्थित कुंजरटोली निवासी मो राजा उर्फ तालिम व असढ़िया गांव निवासी आदित्य कुमार यादव शामिल है. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बुधवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बैहराटांड़ के खाली मैदान में दो-तीन लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर दोनो को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान आदित्य के पास से 13.35 ग्राम व राजा के पास से 1.58 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया.

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार दोनो का आपराधिक इतिहास रहा है. आदित्य के खिलाफ सदर थाना में ही एक मामला व राजा के खिलाफ दो मामला दर्ज है. दोनो पूर्व में जेल जा चुका है. थाना प्रभारी ने आगे कहा कि शहर व आसपास गांवो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वालो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

साथ ही छापामारी अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर पीने-पीलाने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, एएसआई प्रवीण कुमार व कई जिला बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola