तेज हवा में घर पर गिरा महुआ का पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन

घर पर गिर हवा में उखड़ा पेंड़. | Prabhat Khabar Network

मयूरहंड के बाराडीह गांव में तेज हवा के कारण महुआ का पेड़ घर पर गिर गया। हादसे में घर क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। मुआवजे की मांग की गई।

विज्ञापन

चतरा. चतरा केमयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह गांव में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान तेज हवा चलने से महुआ का पेड़ उखड़ कर घर पर गिर गया. हादसे में टिंकू भुईयां का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घर की एस्बेटस शीट टूटकर बिखर गयी. घटना के समय घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गये. पेड़ गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पीड़ित परिवार ने अंचल कार्यालय को घटना की सूचना देकर मुआवजा देने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola