कुंदा थाना प्रभारी पर लूटपाट व जानलेवा हमला करने वालो को बचाने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
चतरा में लूटपाट और जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित ने कुंदा थाना प्रभारी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। एसपी से न्याय की गुहार लगाई गई है।
चतरा. शहर के शहादत चौक निवासी मो दिलशाद ने कुंदा थाना प्रभारी पर लूटपाट व जानलेवा हमला करने वालों को बचाने का आरोप लगाया है. बताया कि मामला दर्ज के तीन माह बाद भी एक भी अभियुक्तों गिरफ्तारी नहीं हुई हैं. सभी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं. उसने एसपी अनिमेष नैथानी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
वैन से बाहर निकाल कर बेरहमी से मारपीट
बताया कि 9 मई 2026 की रात करीब दो बजे वह भैंस लदा पिकअप वैन लेकर टंडवा पशु मेला से बिहार की ओर जा रहे थे. वैन में चालक जावेद के साथ वह खलासी के रूप में मौजूद थे. इसी दौरान चिलोई पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने स्कॉर्पियो व चार-पांच बाइक से रास्ता रोक लिया. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें वैन से बाहर निकाल कर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. साथ ही 15 हजार रुपये भी छीन लिए. विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल के बट, रॉड और लाठी से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए.
ये भी पढ़ें: चतरा शहर का एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में हुआ तब्दील
मृत समझकर मौके से फरार हुए थे अपराधी
हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए. इस संबंध में कुंदा थाना कांड संख्या 28/26 के तहत 12 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसमें सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव निवासी प्रमोद यादव, परमेश्वर यादव, हीरामन यादव, सत्येंद्र यादव, दीपक यादव, कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई गांव निवासी लक्ष्मण प्रजापति, राम प्रजापति उर्फ रामा, चमन प्रजापति, कुलदीप गंझु, सौरभ दास, चेतमा गांव के जोगेंद्र गंझु, भुनेश्वर यादव समेत कई अज्ञात शामिल है.
एक भी अभियुक्तों गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित ने एसपी से आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कीर. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने आरोपियों को बचाने के आरोप से इनकार किया. उन्होंने कहा कि मामले के अनुसंधानकर्ता बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










