वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो. मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

झारखंड के लावालौंग में वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मुआवजे की मांग की गई।

विज्ञापन

चतरा. चतरा के लावालौंग प्रखंड के नावाडीह के लोहरीतरी में मंगलवार की शाम वज्रपात से रजनी देवी ( 60) पति फौदारी गंझु की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के वक्त महिला घर के पास स्थित खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी. पुत्र महेंद्र गंझु ने बताया कि अचानक बारिश शुरू हुई.बारिश के साथ वज्रपात हुआ. जिसके चपेट में उसकी मां आ गयी और मौके पर हीउनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना सीओ थाना प्रभारी को दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया . घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग.

ये भी पढ़ें: चतरा शहर का एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में हुआ तब्दील


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola