राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में रूपाली ने जीता स्वर्ण पदक
मैडल के साथ विजेता खिलाड़ी रुपाली. | Prabhat Khabar Network
झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मयूरहंड की रूपाली राज वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की है.
मयूरहंड. झारखंड स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा की पुत्री रूपाली राज वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. रूपाली की इस सफलता से घर, परिवार व गांव में हर्ष का माहौल है.
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रूपाली का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है. रूपाली के पिता ने कहा कि उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व है, जिसने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. इससे पूर्व रूपाली ने आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










