मध्याह्न भोजन को लेकर विद्यालय में नोकझोंक, मामला थाना पहुंचा
समझते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील के मेन्यू को लेकर सचिव और अध्यक्ष के पति के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
गिद्धौर. प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पांडेयबागी में मंगलवार को मध्याह्न भोजन को लेकर विद्यालय सचिव, अध्यक्ष व उनके पति के बीच नोकझोंक हो गयी. विवाद बढ़ने पर मामला थाना पहुंच गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली. उन्होंने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया.
आलू-सोयाबीन देखकर नाराज अध्यक्ष के पति
बताया गया कि विद्यालय में आलू-सोयाबीन की सब्जी बनाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान अध्यक्ष जीरा देवी अपने पति के साथ विद्यालय पहुंचीं. आलू-सोयाबीन देखकर अध्यक्ष के पति नाराज हो गये और कटे आलू व सोयाबीन को फेंक दिया. उन्होंने प्रतिदिन आलू-सोयाबीन देने का विरोध किया.
मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन
इसे लेकर विद्यालय सचिव रामबिलास दास से बहस हो गयी. अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों के बीच अंडा व फल का वितरण नहीं किया जाता और मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलता.
नशे की हालत में विद्यालय आने पर रोक
विद्यालय में 25-30 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें कुछ निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं. सचिव ने अध्यक्ष के पति के खिलाफ थाना में आवेदन दिया. थाना प्रभारी ने मेन्यू के अनुसार भोजन संचालित करने तथा अध्यक्ष के पति को नशे की हालत में विद्यालय नहीं आने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़े: शिक्षकों के बीच मारपीट के बाद विद्यालय पहुंचीं मुखिया, मध्याह्न भोजन की भी की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










