टाटा-रामपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि 17 से 21 तक बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

रेलवे ने टाटानगर-रामपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 21 अगस्त तक चलेगी, जिससे छात्रों को परीक्षा में काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन

चक्रधरपुर. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. रेलवे ने गाड़ी संख्या 08181/08182 टाटानगर-रामपुर बाजार-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार कर दिया है.

संशोधित समय-सारणी के अनुसार, 08181 टाटानगर-रामपुर बाजार स्पेशल, जो पूर्व में 14 अगस्त तक प्रस्तावित थी, अब 17 से 21 अगस्त तक टाटानगर से सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से रवाना होगी.

वहीं, वापसी में 08182 रामपुर बाजार-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त की बजाय अब 18 से 22 अगस्त तक मंगलवार से शनिवार तक रामपुर बाजार स्टेशन से संचालित की जाएगी. रेलवे के इस फैसले से परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola