हंटरगंज प्रखंड के विद्यालय में लगे दो चापानल दो माह से खराब

Updated:
विज्ञापन

खराब चापानल. | Prabhat Khabar Network

हंटरगंज के प्राथमिक विद्यालय में दो माह से चापानल खराब हैं। पानी के लिए बच्चों को आधा किमी दूर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में लगे दो चापानल दो माह से खराब पड़े हैं. इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कत हो रही है.

विद्यालय में 70 से 80 बच्चे अध्ययनरत हैं. पानी पीने के लिए बच्चों को स्कूल से करीब आधा किमी दूर जाना पड़ रहा है. शिक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि चापानल की मरम्मत कराने को लेकर कई बार विभाग को जानकारी दी गयी है.

पानी की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. किसी बच्चे को प्यास लगने पर वह दूसरे बच्चे को साथ लेकर पानी लाने चला जाता है. इससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. शिक्षक, बच्चों व अभिभावकों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola