शिक्षकों के बीच मारपीट के बाद विद्यालय पहुंचीं मुखिया, मध्याह्न भोजन की भी की जांच
विद्यालय के छात्रों साथ मुखिया ने किया भोजन, फोटो 01, | Prabhat Khabar Network
सोनारायठाढ़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनपुरा में शिक्षकों के बीच विवाद के बाद मुखिया ने स्कूल का निरीक्षण किया और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची।
सोनारायठाढ़ी: प्रखंड क्षेत्र की बिंझा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनपुरा में एक अगस्त को विद्यालय के शिक्षकों के बीच विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था कि शिक्षकों के बीच मारपीट तक हो गयी थी. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को मुखिया चमन प्रवीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनपुरा पहुंचीं.
मुखिया ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच को लेकर उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ भोजन भी किया. इस दौरान मुखिया ने छात्रों के बीच पाठन सामग्री, जैसे पुस्तक और कॉपी का वितरण किया.
उन्होंने कहा कि विद्यालय का नियमित संचालन हो. विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता, चित्रांकन, लेखन समेत सभी तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जायें, ताकि छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कलीम अंसारी, विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मुख्तार हुसैन, मोहम्मद अब्दुल कादिर, पंकज कुमार, मबोज कुमार समेत सभी शिक्षक व छात्र मौजूद थे. -- सोनारायठाढ़ी की बिंझा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनपुरा का जनप्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










