सड़क किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, नही हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसीडीह के गिधनी गम्हरिया में सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गम्हरिया स्थित सड़क किनारे से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया. वृद्ध की पहचान नही हो सकी है. शव उक्त स्थान के एक बंद दुकान के बाहर पड़ा हुआ था. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को आसपास के लोगों ने देखा कि उक्त स्थान पर एक शव पड़ा हुआ है. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना में दिया. सूचना मिलते ही थाना से एसआई रामानुज सिंह जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव बरामद किया. पुलिस को वृद्ध के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार की कागजात व समान नही मिला. जबकि आसपास गांव के कई लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने शव की पहचान नही कर सकें.

इस कारण अबतक शव की पहचान नही हो पायी है. पुलिस ने आशंका जाहिर कर रही है कि संभवत वृद्ध की तबीयत अचानक बिगड़ गया होगा. इस कारण उसकी मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. वही कुछ व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति कुछ दिनों आसपास में घूमते देखा जा रहा था. मृतक सिर्फ पेंट पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola