Deoghar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी डकाय दूबे बाबा की वार्षिक पूजा

Updated:
विज्ञापन

डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा को प्रशासनिक करते पदाधिकारी उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के डकाय में 17 अगस्त को होने वाली दुबे बाबा की वार्षिक पूजा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी से निगरानी होगी।

विज्ञापन

सारवां: प्रखंड क्षेत्र के डकाय में 17 अगस्त को होने वाली डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था और पूजा संचालन को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्णय लिए गए. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार, मेला क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी और वॉलंटियर की तैनाती की व्यवस्था तय की गयी. साथ ही शराब बिक्री और जुआ पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए होगी अलग कतार

बैठक में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए वोलेंटियर प्रतिनियुक्त किए जाएंगे और उनकी सूची थाना को उपलब्ध करायी जाएगी.

सीसीटीवी से होगी मंदिर और मेले की निगरानी, शराब-जुए पर रहेगा प्रतिबंध

मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया. सड़क किनारे दुकान लगाने पर भी रोक रहेगी. मेला क्षेत्र में शराब की बिक्री और जुआ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बिजली और जेनरेटर में कटा और पुराना तार इस्तेमाल नहीं करने का भी निर्देश दिया गया.

प्रशासन के सहयोग से होगा मेला संचालन

बैठक की अध्यक्षता सीओ राजेश कुमार साह ने की. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, थाना प्रभारी संदीप कुमार, मुखिया मुबारक अंसारी, पूजा समिति अध्यक्ष युगलकिशोर राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ज्ञानचंद्र राय, जेपी राय, ह्रदय राय, लक्ष्मण राय, प्रकाश राय, राजेश हांसदा, सुबल सोरेन, रमेश राय, सेवानंद राय सहित अन्य समिति सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में मेला संचालन में समिति की ओर से प्रशासन को सहयोग करने का प्रस्ताव भी लिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola