पुराने पिच को उखाड़कर दोबारा सड़क निर्माण में किया जा रहा है उपयोग, जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

सीएच 7- विरोध करते ग्रामीण| Prabhat Khabar Network

चतरा के शेरेगड़ा से धमनिया तक सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप। मुखिया और ग्रामीणों ने उपायुक्त से गुणवत्तापूर्ण निर्माण और संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत के शेरेगड़ा से धमनिया तक सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों के विरोध के बाद डाढ़ा मुखिया अमिता कच्छप ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. मुखिया ने बताया कि सड़क के साथ पुल, पुलिया व गार्डवाल निर्माण में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. सड़क निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा पूजा कंस्ट्रक्शन से कराया जा रहा है. आरोप है कि पुराने पिच को उखाड़कर दोबारा उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मुंशी से शिकायत की, लेकिन सुधार नहीं हुआ. मुखिया ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग के एसडीओ व जेई को भी दी गयी, इसके बाद भी संवेदक मनमाने तरीके से कार्य करा रहा है. मुखिया व ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने और संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, कोयला-फ्लाई ऐश ढुलाई ठप


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola