Jharkhand News: ‘हाइवा चतरा छोड़ो’ आंदोलन के चौथे दिन भी कोयला ढुलाई ठप, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

चतरा में हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई पूरी तरह ठप होने से सीसीएल और एनटीपीसी को लाखों का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

सिमरिया: कोयला व फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के विरुद्ध हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन के चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा. सुभाष चौक पर आंदोलन सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे कोयले व फ्लाई ऐश की ढुलाई बंद रहा. टंडवा से लेकर सेरनदाग, मिश्रौल, धनगड्डा, सिमरिया तक कोल वाहनो की लंबी कतारे लगी हुई.

कोयला व प्लाई ऐश की ढुलाई नहीं होने से सीसीएल, एनटीपीसी, ट्रांसपोर्टरो को हर रोज लाखो का नुकसान हो रहा है. हर रोज करीब एक हजार हाइवा 25 हजार टन कोयला लेकर कटकमसांडी रेलवे साइडिंग जाते थे, जो चार दिनो से ठप पड़ा हुआ है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा ने कहा कि जिला प्रशासन की समस्या का समाधान करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.

जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन जनता के हित में कार्य करने से कतरा रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अविलंब जनता की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. आंदोलनकारियों ने कहा कि कई वर्षों से कोयले की ढुलाई लगातार जारी है. कोल वाहनों के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए अभी तक प्रशासन, सीसीएल व एनटीपीसी कोई स्थायी क्षतिपूर्ति व मुआवजा नीति तय नहीं की गयी है.

जिससे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया. हजारीबाग जिले का कोयला सिमरिया के रास्ते अविलंब बंद व सिमरिया- चतरा सड़क पर कोल वाहनों, फ्लाई ऐश वाहन व भारी वाहन का परिचालन बंद करने की मांग की गयी है.

मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, कामख्या प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहू, बिनोद महतो, नेमधारी महतो, बिरेंद्र प्रसाद वर्मा, कृष्णा साव, जवाहर गुप्ता, शिबू यादव, रफीक मियां, चतरा नगर अध्यक्ष गोल्डन बीरेंद्र यादव, करम साहू, अरुण सिंह समेत समिति के लोग शामिल थे.

ग्रामीण सड़कों से हो रही कोयले की ढुलाई

सिमरिया चौक पर आंदोलन के कारण ग्रामीण सड़को से कोयले की ढुलाई की जा रही थी. रात के अंधेरे में पत्थलगड्डा प्रखंड नावाडीह के रास्ते कोयला की ढुलाई की जा रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर कर इसकी सूचना पुलिस को दी. कई हाइवा को दोबारा इस सड़क से कोयले की ढुलाई नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola