हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जब्त वाहन | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में मवेशियों से जुड़ी तीन घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. कटकमसांडी में तस्करी के दौरान तीन मवेशी लदा सूमो जब्त हुआ, पबरा में वज्रपात से छह पशुओं की मौत हुई, जबकि टाटीझरिया में दो गायों की चोरी हो गई.

विज्ञापन

कटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर चौक के पास तीन मवेशी लदा सूमो वाहन पुलिस ने पकड़कर जब्त कर लिया. हालांकि, पुलिस को देखते ही सूमो चालक और मवेशी तस्कर फरार हो गए. घटना 11 अगस्त देर रात की है. इस मामले में एसआइ विरजा कुजूर के बयान पर कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल चल रही है. वाहन चालक, मालिक और मवेशी तस्कर को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.

वज्रपात से पांच बकरियां और एक गाय की मौत

दूसरी ओर कटकमसांडी प्रखंड के पबरा गांव में वज्रपात होने से शंभू गोप की पांच बकरियों और सरिता देवी की एक दुधारू गाय की मौत हो गई है घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है. मुखिया प्रतिनिधि रंजीत रजक ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी

गोशाला से दो गायों की चोरी, कार में लादकर ले गये चोर

वहीं, टाटीझरिया में बेखौफ चोरों ने एक घर की गोशाला से दो गाय की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में टाटीझरिया निवासी पिंटू कुमार यादव अमीन ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन के अनुसार, पिंटू अपने घर पर थे. इसी दौरान चोर उनके घर के बरामदे में स्थित गोशाला में घुसे और वहां बंधी दो गायों को जबरन कार में लादकर फरार होने लगे. आहट मिलने पर पिंटू ने शोर मचाते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चोर तेज रफ्तार में कार लेकर भागने में सफल रहे.

घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में डर का माहौल है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की त्वरित जांच कर चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गयी दोनों गायों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें- वीबी-जीरामजी के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी


विज्ञापन
उमाकांत शर्मा

लेखक के बारे में

By उमाकांत शर्मा

उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola