यूनिसेफ और पीसीआई टीम ने हजारीबाग के खपरियावा पंचायत का किया भ्रमण
कटकमसांडी के खपरियावा पंचायत में यूनिसेफ और पीसीआइ की टीम ने महिला व बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की. कार्यक्रम में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई.
कटकमदाग (हजारीबाग) : कटकमदाग प्रखंड के खपरियावा पंचायत में बुधवार को यूनिसेफ और पीसीआई की टीम के सदस्यों ने पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया. इस दौरान पंचायत में संचालित पंचायत सहायता केंद्र, पंचायत स्तरीय स्थायी समिति और जेएसएलपीएस के सौजन्य से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई.
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गयी. टीम के सदस्यों ने पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली.
मौके पर यूनिसेफ झारखंड की प्रीति श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के सदस्य दीप नारायण, जिला समन्वयक अखिलेश कुमार, कटकमदाग ब्लॉक फैसिलिटेटर रंजीत कुमार चौबे, बीएलओ दीपक कुमार सहित जेएसएलपीएस की दीदियां उपस्थित रहीं.
ये भी पढे़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उमाकांत शर्मा
उमाकांत शर्मा प्रभात खबर के कटकमसांडी प्रखंड के प्रतिनिधि हैं. ये 2003 से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने एमए, एलएलबी की है. सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










