हजारीबाग में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, कर्जन ग्राउंड से होगा शुभारंभ
हजारीबाग में आज भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. कर्जन ग्राउंड से शुरू होने वाली इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा.
हजारीबाग : देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 6:30 बजे कर्जन ग्राउंड स्टेडियम से शुरू होगी.
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे. यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










