शिलान्यास के बाद भी अधूरा पड़ा बेलसियागढ़ स्टेडियम, खिलाड़ियों में बढ़ रहा आक्रोश
अधूरा पड़ा स्टेडियम का निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network
रनिया के बेलसियागढ़ फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है. ऊबड़-खाबड़ मैदान के कारण खिलाड़ियों में भारी आक्रोश है, उन्होंने जल्द काम पूरा करने की मांग की है.
भूषण कांसी की रिपोर्ट
खूंटीः रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलसियागढ़ फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है. मई 2025 में स्टेडियम का शिलान्यास होने के बाद अब तक केवल मैदान की घेराबंदी और एक तरफ गैलरी निर्माण का काम ही हो सका है. मैदान का समतलीकरण समेत कई जरूरी कार्य अब तक पूरे नहीं हुए हैं. निर्माण कार्य की धीमी गति से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
ऊबड़-खाबड़ मैदान में अभ्यास करने को मजबूर खिलाड़ी
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेडियम निर्माण की घोषणा के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह था. उम्मीद थी कि स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर मैदान उपलब्ध होगा. लेकिन लंबे समय बाद भी मैदान की स्थिति जस की तस बनी हुई है. ऊबड़-खाबड़ और ऊंचे-नीचे मैदान के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं में परेशानी हो रही है. खिलाड़ियों ने बताया कि असमतल मैदान पर खेलने से चोट लगने का खतरा बना रहता है. इसके बावजूद उन्हें इसी मैदान में अभ्यास करने को मजबूर होना पड़ रहा है.
जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
जिला परिषद सदस्य बीरेन कंडुलना ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेडियम का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन लंबे समय से काम अधूरा पड़ा है. उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की आवश्यकता जताई. यंग ब्रदर्स क्लब रनिया के सदस्यों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मैदान का समतलीकरण कराने समेत स्टेडियम के सभी अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो इसका खामियाजा क्षेत्र के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए