शिवराज सिंह चौहान ने बताया हरियाली बढ़ाने का तरीका, तोरपा के किसानों ने लिया ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

वृक्षारोपण में हिस्सा लेते वैज्ञानिक व किसान | Prabhat Khabar Network

तोरपा के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के वृक्षारोपण कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

तोरपा: वृक्ष मित्र परिवार द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हरियाली अमावस्या के अवसर पर बुधवार को पीबीजी ग्राउंड, नयी दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम से कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा के वैज्ञानिक और स्थानीय किसान ऑनलाइन जुड़े तथा कृषि मंत्री का संबोधन सुना. मंत्री ने कहा कि पांच वृक्ष मित्र बनाने और उनके माध्यम से पांच-पांच अन्य लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा.

इससे पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कारवां तैयार होगा. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा परिसर में नीम का पौधा लगाया गया. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया गया. केंद्र के अध्यक्ष डॉ दीपक राय ने नीम के महत्व की जानकारी देते हुए इसके पत्ते, छाल, फूल और तेल के औषधीय गुणों के बारे में बताया. विषय वस्तु विशेषज्ञ बृजराज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

डॉ. ओम प्रकाश कांटवा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. डॉ. मीर मुनीब रफीक ने जल संरक्षण और जैव विविधता की भूमिका, जबकि डॉ. गव्हाने किशोर ने पर्यावरण संतुलन और मिट्टी के कटाव की रोकथाम की जानकारी दी. कार्यक्रम में किसान, छात्र और स्थानीय लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola