हार्ट अटैक, स्ट्रोक, सर्पदंश से पॉइजनिंग तक... खूंटी में स्वास्थ्यकर्मियों को दी गयी इमरजेंसी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी और प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network

खूंटी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए 10 दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन

खूंटीः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में मोमेंट्स रिसोर्ट्स में आशा एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल पर आधारित 10-दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. दस दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य और जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर को एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल में निपुण बनाने को लेकर जानकारी दिया गया.

जिससे वे जिला और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सहियाओं तथा अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का विकास कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बना सकेंगे. प्रशिक्षण में राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज और अन्य प्रशिक्षकों ने प्राथमिक और व्यापक स्वास्थ्य देखरेख को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में बताया.

वहीं एसिड अटैक, केमिकल बर्न, चोकिंग, पॉइजनिंग, मिर्गी के दौरे, सर्पदंश, बिच्छू के काटने, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और डायबिटीज इमरजेंसी जैसी स्थितियों में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा व सुरक्षित रेफरल का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफलाइटिस, फाइलेरिया, कालाजार, टीबी और कुष्ठ रोग जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण व आउटब्रेक सर्विलांस के साथ-साथ एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस, जेनेटिक बीमारियों तथा जलवायु परिवर्तन वायु प्रदूषण व हीटवेव के स्वास्थ्य प्रभावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

कार्यक्रम में एनएचएसआरसी नई दिल्ली से डॉ. अनुराधा जैन, डॉ. सुरभि सेठी, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. राकेश सारस्वत, डॉ. नीलम सिद्दीकी, डॉ. सीमा मल्होत्रा, डॉ. पंकज शाह, डॉ. ज्योत्स्ना, प्रतिभा किशोर, डॉ मुकेष मिश्र, डॉ राहुल किशोर सिंह, डॉ रंजीत प्रसाद, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. पुष्पा, डॉ. प्रभात, डॉ कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola