अफीम की खेती वाले गांवों में चलेगा विशेष अभियान, किसानों को मिलेंगे वैकल्पिक फसल के विकल्प
बैठक में उपायुक्त तथा अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी उपायुक्त ने कृषि और संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
खूंटीः समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की संयुक्त समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया. बैठक के दौरान कृषि, आत्मा, उद्यान, भूमि संरक्षण, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन और जेएसएलपीएस विभाग की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी लिया. उपायुक्त ने एफपीओ और ग्राम संगठनों को सक्रिय करने का निर्देश दिया.
सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. किसानों को ससमय बीज वितरण करने और सभी प्रखंडों में अधिक से अधिक लैम्प्स केंद्रों के संचालन के लिए कहा. जिला पशुपालन पदाधिकारी को लेयर हेन्स (अंडा उत्पादन हेतु मुर्गी पालन) योजना के अंतर्गत फीड और शेड की व्यवस्था जेएसएलपीएस तथा सहकारिता विभाग के समन्वय करने के लिए कहा.
उपायुक्त ने पूर्व में अवैध अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. अफीम की खेती से प्रभावित गांवों में बैठक और कार्यशालाओं का आयोजन कर किसानों को ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, हल्दी, अदरक सहित अन्य लाभकारी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में कृषि, आत्मा, उद्यान, भूमि संरक्षण, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन विभाग और जेएसएलपीएस के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










