JPSC विवाद पर बंधु तिर्की का BJP पर हमला, बोले- 'आंदोलन को हाइजैक...'

Updated:
विज्ञापन

परिसदन भवन में बंधु तिर्की सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और कांग्रेस उनके साथ है। उन्होंने भाजपा पर आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

खूंटी: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के छात्रों की मांग जायज है और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. वे बुधवार को खूंटी परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य के छात्रों के साथ अन्याय और धोखा हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य में पहली भाजपा सरकार बनने के समय से ही गड़बड़ी शुरू हुई. इसकी सीबीआई जांच भी हुई, लेकिन अब तक क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंपी गयी है.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मामले की जांच करा रही है. करीब 20-22 लोग जेल जा चुके हैं और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष की भी गिरफ्तारी हुई है. सीआइडी सही दिशा में जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों की कई मांगें पूरी की जा चुकी हैं. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है. उन्होंने छात्रों से धैर्य रखने और संवाद के माध्यम से अपनी बात रखने की अपील की. साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा आंदोलन को हाइजैक कर छात्रों को उत्तेजित करने का प्रयास कर रही है.

लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि हल्का-फुल्का लाठीचार्ज हुआ और प्रशासन ने धैर्य से काम लिया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गोप, मार्शल बारला, विलसन तोपनो, बसंत सुरीन, बिनसाय मुंडा, पांडेया मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola