टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने रेलकर्मियों को डिमना लेक में दी इमरजेंसी रेस्क्यू ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

रेस्क्यू ट्रेनिंग देते अधिकारी

टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने डिमना लेक में रेलकर्मियों के लिए विशेष बचाव प्रशिक्षण का आयोजन किया. प्रशिक्षण में जल हादसों के दौरान त्वरित बचाव के आधुनिक तरीके और प्राथमिक उपचार सिखाए गए.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में टाटा स्टील के स्कूबा ड्राइवर मजरुल बारी ट्रेनर के रूप में मौजूद रहे. इस प्रशिक्षण में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन के तहत जल हादसों के दौरान त्वरित और प्रभावी बचाव कार्यों की तकनीक सिखाना था. प्रशिक्षण शिविर के दौरान टाटानगर के करीब 30 रेलकर्मी मौजूद रहे. सभी रेल कर्मियों को पानी में डूबते हुए लोगों को बचाने के आधुनिक और आपातकालीन तरीकों की जानकारी दी गयी. इस दौरान उन्हें पानी की बोतल और प्लास्टिक के गैलन से खुद को पानी में डूबने से कैसे बचाना है, उसके बारे में जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलकर्मियों ने सिखा पेट से पानी निकालने का तरीका

मौके पर मौजूद सभी रेलकर्मी को लाइफ जैकेट और सुरक्षा रस्सियों के सही व त्वरित इस्तेमाल का व्यावहारिक ज्ञान देते हुए पानी में अभ्यास कराया गया. इस दौरान आपात स्थिति में यदि सुरक्षा उपकरण मौजूद न हों, तो खाली प्लास्टिक की बोतलों, कैन व अन्य स्थानीय वस्तुओं से तुरंत तैरने वाले उपकरण बनाने की तकनीक सिखायी गयी. पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पीड़ित को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार और पेट से पानी निकालने के सही तरीकों का लाइव डिमोस्ट्रेशन देकर सिखाया गया. उन्हें बताया गया कि जल आपदाओं के समय शुरुआती कुछ मिनट बेहद कीमती होते हैं. सही तकनीक और त्वरित निर्णय से कई किसी की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola