बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. इस झटके से महिला गिर गई, जिससे उसे चोटें भी आईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. घटना के दौरान महिला गिर गयी, जिससे उसके हाथ और घुटने में चोटें आयी है.

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर टहलने निकली थीं महिला

पीड़िता ने बताया कि पैर में परेशानी होने से डॉक्टरों ने उन्हें नियमित रूप से टहलने की सलाह दी थी. इसी क्रम में गुरुवार को भी वह रोज की तरह अपने घर के सामने वाली सड़क पर टहलने निकली थीं. बताया कि एक चक्कर पूरा कर जैसे ही उन्होंने दूसरा चक्कर शुरू किया, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आएं और उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गये. चेन छीनने में लगे झटके से वह सड़क पर गिर गयी, जिससे उनके हाथ और घुटने में चोट लगी है.


पीड़ित महिला
पीड़ित महिला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सीतारामडेरा पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद साकची और सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस को बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola