लोयोला स्कूल बना कारमेल समिट का ओवरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी में बुधवार को वार्षिक इंटर स्कूल फेस्ट कारमेल समिट 2026 का आयोजन किया गया. | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के कारमेल जूनियर कॉलेज में आयोजित कारमेल समिट-2026 में लोयोला स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। 9 स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी में बुधवार को वार्षिक इंटर स्कूल फेस्ट कारमेल समिट-2026 का आयोजन किया गया. इसमें शहर के 9 स्कूलों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी सुंदर रामम मौजूद रहे. उन्होंने जमशेदपुर के स्कूलों की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर के स्कूलों में भविष्य के लीडर तैयार किये जाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में हमेशा अनुशासन और आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग पर बल दिया. वर्ष 2026 को इंटरनेशनल रेंजलैंड्स और पास्टोरलिस्ट्स वर्ष घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं के कोड विश्व के प्रमुख रेंजलैंड्स के नाम पर रखे गये थे. इस दौरान कई ज्ञानवर्धक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं हुईं. कार्यक्रम के अंत में लोयोला स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया गया. स्कूल मैनेजर सिस्टर जेनेट, प्रिंसिपल सिस्टर शारेल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर इनेट एवं शिक्षिका मौसमी मुखर्जी ने विजेताओं को सम्मानित किया.

इन स्कूलों ने लिया हिस्सा :

जेएच तारापोर स्कूल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, लोयोला स्कूल बिष्टुपुर, लोयोला स्कूल टेल्को, लिटिल फ्लावर स्कूल, जेवियर स्कूल गम्हरिया, सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल, आरवीएस एकेडमी, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल.

प्रतियोगिता के परिणाम

ओवरऑल चैंपियन : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर

फर्स्ट रनरअप : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सेकेंड रनरअप : लिटिल फ्लावर स्कूल

बेस्ट स्पीकर (वोक्स ऑर्बिस) : आराध्या सिंह (सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट) बेस्ट मैनेजर (फोरम इनोवेशियो) : दक्ष जैन एवं राज कृष्णा


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola