ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस ट्रेन का बदला रूट, 6 ट्रेनें कैंसिल

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की तस्वीर.

जमशेदपुर: दानापुर रेल मंडल में एनआइ वर्क के कारण मौर्य एक्सप्रेस का मार्ग 18 दिनों के लिए बदल दिया गया है. साथ ही, पटना से पुरी और खुर्दा रोड जाने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द कर दिया गया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर . दानापुर रेल मंडल के राजेंद्रपुल-रामपुर में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एनआइ वर्क के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इसे देखते हुए रेलवे ने संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस को 18 दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है. वहीं, पटना से पुरी और खुर्दा रोड जाने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है. 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस किउल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा, राजगांगपुर और राउरकेला तथा रांची रेल मंडल होकर गुजरती है.

इन तिथियों पर बदले रूट से चलेगी मौर्य एक्सप्रेस

15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2 और 3 अक्टूबर

15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस: 26, 27, 28, 29, 30 सितंबर तथा 1, 2, 3 और 4 अक्टूबर

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18405 पुरी-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस: 26 सितंबर, 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस: 27 सितंबर, 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर, 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस: 3 अक्टूबर, 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल: 24 सितंबर और 1 अक्टूबर, 03229 खुर्दा रोड-पटना स्पेशल: 25 सितंबर और 2 अक्टूबर.

यात्रियों को परेशानी

एनआइ वर्क के दौरान रूट में बदलाव और ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड, बिहार, ओडिशा और उत्तर भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.


विज्ञापन
Brajesh Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola