लाइसेंस नहीं बना है तो आज मौका, यहां लगेगा कैंप, जानें कौन से कागजात साथ ले जाना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

बोड़ाम के भुला पंचायत भवन में आज विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीण अब आसानी से अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

बोड़ाम : अगर आप वाहन चलाते हैं, लेकिन अब तक आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, तो आपके लिए आज का दिन खास है. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब शहर या दूर के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. मुख्यमंत्री के निर्देश और राज्य परिवहन विभाग के आदेश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को भुला पंचायत भवन में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा. कैंप का उद्देश्य बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करना और लाइसेंस बनवाने के इच्छुक ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा उपलब्ध कराना है.

लाइसेंस बनवाना है तो आज पहुंचें कैंप

अगर आपने अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है और अब लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह कैंप आपके लिए सुविधाजनक मौका है. प्रशासन की पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाइसेंस के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी. कैंप में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंच सकते हैं.

साथ ले जाना न भूलें ये दस्तावेज

कैंप में जाने से पहले जरूरी कागजात तैयार कर लें. आवेदकों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है. वहीं, जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें आवेदन की रसीद भी अपने साथ रखनी होगी.

बिना लाइसेंस वाहन चलाने से बचें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं. लाइसेंस न केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए भी महत्वपूर्ण है. अगर लाइसेंस नहीं बना है और बनवाना चाहते हैं, तो आज आपके गांव के पास ही मौका है. जरूरी कागजात लेकर भुला पंचायत भवन पहुंचें और विशेष कैंप का लाभ उठाएं.


विज्ञापन
Brindaban Mahato

लेखक के बारे में

By Brindaban Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola