अधिवक्ताओं को बेटी के शादी के लिए मिलेंगे इतने रुपये, निधन पर परिवार को कितना मिलेगा यहां जानें

Updated:
विज्ञापन

पदाधिकारियों का सम्मान.

जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने अपने सदस्यों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब अधिवक्ताओं के निधन पर परिवार को 2.51 लाख रुपये की सहायता मिलेगी. इसके अलावा, गंभीर बीमारी और बेटी की शादी के लिए भी आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन ने अपने सदस्यों और उनके परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाले किसी अधिवक्ता के निधन पर परिवार को 2.51 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. वहीं, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रुपये और अधिवक्ता की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. बार एसोसिएशन की बैठक में लिए गए ये सभी निर्णय 1 सितंबर से लागू होंगे.

निधन पर 2.51 लाख, श्राद्धकर्म के लिए भी सहायता

जिला बार एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया कि नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता के निधन पर उनके परिवार को 2.51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. श्राद्धकर्म के लिए अलग से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. बताया गया कि पहले अधिवक्ता के निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता दी जाती थी. नई व्यवस्था में यह राशि बढ़ाकर 2.51 लाख रुपये कर दी गई है.

गंभीर बीमारी में 2 लाख तक की मदद

अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर भी बार एसोसिएशन ने सहायता राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है. गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब 2 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. वहीं, सामान्य बीमारी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है. अधिवक्ता के आश्रित के इलाज के लिए भी बार एसोसिएशन की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

बेटी की शादी में मिलेंगे 51 हजार

अधिवक्ताओं के परिवार से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था के तहत किसी अधिवक्ता की बेटी की शादी होने पर बार एसोसिएशन की ओर से 51 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. इन सभी सुविधाओं का लाभ एक सितंबर से मिलने लगेगा.

दोनों कोर्ट परिसरों में खुलेगा काउंटर

बैठक में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. नये और पुराने कोर्ट परिसर में एक-एक काउंटर खोला जाएगा. इन काउंटरों पर कोर्ट से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे अधिवक्ताओं को दस्तावेजों के लिए इधर-उधर भटकने की परेशानी कम होगी.

फैसले के बाद पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

बार एसोसिएशन के फैसले से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल रहा. बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष आरएन दास, सचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा समेत अन्य पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर परमजीत श्रीवास्तव, अक्षय झा, विनोद मिश्रा, विनीत मिश्रा, लूसी कश्यप, रंजना मिश्रा, अमित कुमार, राजीव रंजन, राजेश आदि मौजूद थे,.


विज्ञापन
साहिल अस्‍थाना

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola