बारिश में कीचड़ बनी यह सड़क, गांव तक नहीं पहुंच रहा वैन, स्कूल कैसे पहुंचेंगे छात्र

Updated:
विज्ञापन

कीचड़ में तब्दील सड़क.

नरसिंहपुर से रुगड़ीडीह तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है. जल जमाव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गालूडीह : बारिश के बाद बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर से रुगड़ीडीह तक जाने वाली सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गयी है. जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. हालत यह है कि सड़क खराब होने के कारण स्कूल वाहन गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा. इससे स्कूली बच्चों को मुख्य मार्ग तक पैदल जाना पड़ रहा है.

बारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी

ग्रामीणों के अनुसार, बारिश होते ही सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है. जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है. सड़क पर कीचड़ फैल जाता है. इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है.

मुख्य मार्ग पर ही रोकना पड़ रहा स्कूल वाहन

सड़क की खराब स्थिति का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया - स्कूल वाहन सड़क की स्थिति देखकर मुख्य मार्ग के आसपास ही रुक जाता है. इसके बाद बच्चों को वहां से गांव तक पैदल जाना पड़ता है. बारिश के दौरान कीचड़ और जलजमाव के बीच बच्चों को आवाजाही करनी पड़ रही है.

शिलान्यास के बाद भी सड़क निर्माण अटका

नरसिंहपुर से रुगड़ीडीह तक सड़क निर्माण का शिलान्यास हो चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, सड़क के एक हिस्से में आम पेड़ के सामने जमीन का कुछ हिस्सा रैयती होने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी के कारण बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ गयी है. उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से रैयती जमीन से जुड़ी समस्या का समाधान कर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है.

सड़क मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने सड़क का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने और मौजूदा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि नरसिंहपुर से रुगड़ीडीह तक सड़क का निर्माण पूरा होने से दोनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola