यहां जानें भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत पर क्यों फिर टला फैसला

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की तस्वीर.

भाजपा नेता नीरज सिंह की चर्चित हिमांशु हत्याकांड में जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. केस डायरी कोर्ट में जमा न होने के कारण फैसला फिर टल गया है. मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : चर्चित हिमांशु हत्याकांड में भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह की जमानत पर एक बार फिर फैसला टल गया है. दरअसल, जमानत याचिका पर मंगलवार को कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई. लेकिन, बिष्टुपुर थाना की ओर से केस डायरी कोर्ट में जमा नहीं किए जाने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 18 अगस्त निर्धारित की है. जमानत मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने पैरवी की. वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता निखिलेश त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखा. केस डायरी उपलब्ध नहीं होने के कारण कोर्ट जमानत पर कोई निर्णय नहीं ले सका.

राजस्थान से नीरज की हुई थी गिरफ्तारी

यह मामला बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने पूरे शहर में काफी चर्चा बटोरी थी. घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपियों की तलाश में झारखंड के बाहर भी छापेमारी की थी. पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की तैयारी भी की थी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच को अनुसंधान का अहम हिस्सा बताया था.

जमानत पर पहले भी हो चुकी है बहस

इससे पहले जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी और रिमांड प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, जबकि अभियोजन पक्ष ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया था कि पुलिस जांच में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए. अब बिष्टुपुर थाना द्वारा केस डायरी कोर्ट में पेश किए जाने के बाद 18 अगस्त को नीरज सिंह की जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई होगी.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola