जमशेदपुर: सामान देने MGM हॉस्टल आया ब्लिंकिट का डिलीवरी बॉय, जानें फिर क्यों हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल से लैपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर चोरी का लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल से लैपटॉप चोरी के मामले का एमजीएम थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी पवन कुमार (30) को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया डेल कंपनी का लैपटॉप भी उसके घर से बरामद कर लिया गया है.

पटमदा डीएसपी दयानन्द कुमार ने बताया कि ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा संख्या 403 में रहने वाले सर्वेश मीणा के कमरे से अज्ञात अपराधी ने लैपटॉप चोरी कर लिया था. मामले में एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की गई.

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय आसूचना की मदद से पुलिस ने आरोपी पवन कुमार की पहचान की. इसके बाद मानगो स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

डिलीवरी देने गया था, खुला दरवाजा देख बिगड़ी नीयत

पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि वह पहले ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. बीते 28 मार्च की रात वह डिलीवरी देने एमजीएम हॉस्टल गया था. वापसी के दौरान उसने एक कमरे का दरवाजा खुला देखा. कमरे में नीचे लैपटॉप रखा हुआ था. नीयत बिगड़ने पर उसने लैपटॉप अपने बैग में रख लिया और घर पहुंचकर उसे अलमारी में छुपा दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लैपटॉप बरामद कर लिया है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola